बृहस्पतिवार को मेंहदावल तहसील कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तथा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में किसानों व आम जनता की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्यारह सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।