महुली के दक्षिण चौराहे से युवाओं ने हनुमानगढ़ी महुली के महंत बाबा गौतम दास के नेतृत्व में महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर बंगलादेश का सांकेतिक पुतला और झंडा जला के विरोध प्रदर्शन किया। बंगलादेश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने महुली के दक्षिण चौराहे से हुए हुए महुली टैक्सी स्टैंड पर पहुंच कर बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारों के साथ ही पुतला जलाया। बाबा गौतम दास ने कहा कि इस समय बांग्लादेश में हिंदुओं पर रोज हो रहे अत्याचार को जल्द रोका जाए और निर्दोष हिंदुओं की हत्या बंद की जाए। इस दौरान मनमोहन चौबे, संतलाल मौर्य, इरशाद, सन्नी, अजय भंडारी, अंकित शर्मा, गोविंद मिश्र, चंदन, विपुल बाबा, विनोद मौर्य, सरविंद सैनी आदि लोग मौजूद रहे।