भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा खुर्द में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजन अचेतावस्था में उसे सीएचसी परतावल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।