नगर पालिका परिषद ने बगैर नक्शा पास कराए शहर के विभिन्न स्थानों पर 58 दुकानों का निर्माण करा डाला। भाजपा के पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में हुए इस निर्माण को लेकर एसडीएम न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। जिस पर एक तरफा फैसला सुनाते हुए एसडीएम न्यायालय ने दुकानों को ध्वस्त करने का आदेश पारित किया है। इससे पालिका में हड़कंप मच गया है।