खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा स्थित कई महीने से टेड़ा बिजली का पोल रविवार को बदला गया। जेई विनीत कुशवाहा के देख रेख में बिजली कर्मियों ने दूसरा पोल लगा कर सप्लाई व्यवस्था को बहाल किया। खलीलाबाद शहर का बैंक चौराहा शहर के अति व्यस्त चौराहों की श्रेणी में आता है। पिछले कई माह से 11 केवीए लाइन को आपूर्ति करने वाला पोल दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।