पुलिस लाइन में शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। साज-सुरों के साथ एक से बढ़कर एक गीतों से अनोखी छटा बिखेरी। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कृष्ण की बाल लीलाओं को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया। इस दौरान श्याम भजनों पर हर कोई राधा-कृष्ण के जयकारे लगाने को मजबूर हो गया। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्म के साथ डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन परिवार के साथ आरती पाठ किया और देर रात तक गीत संगीत का सिलसिला चलता रहा।