खलीलाबाद स्टेशन के तितौआ रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को आग लग गई। यहां रेलवे का प्लास्टिक का पाइप व अन्य सामान रखा था। मौके पर रेलवे पुलिस ने पहुंचकर फायर सर्विस को सूचना दिया। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंची। करीब 45 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार खलीलाबाद स्टेशन के माल गोदाम के पास रेलवे कार्य के लिए प्लास्टिक की पाइप रखी गई थी, जिसमें दिन में करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। तेज धुआं उठता देख आसपास दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव, गोला चौकी प्रभारी एवं रेलवे पुलिस मौजूद रही।