विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल संसद के बजट सत्र में लाने की सरकार तैयारी कर रही है। इसके विरोध में 12 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल की जाएगी।