मंगलवार को ए. एच.एंग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में नशा मुक्ति अभियान पर सेमिनार का आयोजन किया गया। बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी व संचालन अखिलेश कुमारी ने किया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशा युवाओं के जीवन का नाश कर देगी। नशे को लेकर शिक्षक व अभिभावकों को सचेत रहना होगा। नशा स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति को खतरे में डाल सकती है।