फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम ने कहा- शहर का होगा विस्तार, 63 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित

रोहित सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 04:31 PM IST

शहर के ट्रैफिक और विस्तारीकरण को लेकर जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि सभी का प्रयास रहता है। इसी के तहत सदर सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक भी हुई थी। सभी की सहमति के साथ प्रशासन की तरफ से हाईवे को लेकर शासन में योजना भेजी गई थी। ये जानकारी डीएम संत कबीरनगर महेंद्र सिंह तंवर ने दी। बताया कि भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से इसकी स्वीकृति मिल गई है। अब डीपीआर का काम शुरू होगा, जो एक तय समय के भीतर करवा लिया जाएगा। प्रयास है कि जनवरी तक डीपीआर तैयार हो जाए। इसके बाद वित्तीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया भी जिला प्रशासन कर देगा। हाईवे निर्माण में 8 से 10 गांवों की 63 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। 300 करोड़ रुपये से 12 कीमी लंबा ये हाईवे तैयार किया जाएगा। इससे शहर के विस्तार और विकास जिले में देखने को साफ मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें