मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में सुबह सीओ अजीत सिंह चौहान ने पुलिस कर्मियो के परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को फीट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।