थाना महुली द्वारा परिसर में सामूहिक रूप से पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान करते हुए यह संदेश दिया कि जब टीम एक लक्ष्य, एक भावना और एक संकल्प के साथ कार्य करती है तो कोई भी कार्य कठिन नहीं रहता।पेड़-पौधों की देखभाल केवल पर्यावरण संरक्षण का दायित्व नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक है। जिस प्रकार एक पौधा निरंतर देखभाल से विकसित होकर छाया और जीवन देता है, उसी प्रकार संगठन भी आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक प्रयासों से निरंतर मजबूत होता है।