आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दर तथा स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को लेकर शुक्रवार को खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहे से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने सरकार की विद्युत नीतियों पर सवाल उठाते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की और राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार अवस्थी को सौंपा।