पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। खांसी, जुकाम बुखार, सुगर और बीपी के मरीज ज्यादा आए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि सरकार रविवार को भी स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर जो पहल कर रही है वह सराहनीय है। मरीजों ने बताया कि यहां चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी है और परामर्श भी दिया है। डाक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरीजों की संख्या रोज से ज्यादा हो जाती है। यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की सुविधा होने लगती तो और ज्यादा मरीज आते। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 30 मरीजो की जांच कर दवा दिया गया है।