फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र व नगर पंचायत बिस्कोहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोहंडौरा में सोमवार की रात करीब 10 बजे एक शादी डेकोरेशन की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मकान मालिक के साथ किरायेदार को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शटर खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। हालांकि तब तक दुकान में रखा डेकोरेशन का सारा सामान व मकान मालिक का बेटी के लिए रखा शादी का सामान जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें