फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लकड़ी के पुल से आवागमन मजूबरी

Sun, 05 Jan 2025 10:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सिअरहवा घाट लकड़ी के पुल से आते जाते ग्रामीण ।
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सिअरहवा घाट पर पुल निर्माण की मांग के ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन भी किया लेकिन छह वर्ष बीत चुका अभी तक निर्माण कर शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण जीवन प्रसाद अग्रहरी, प्रहलाद चौधरी, योगेंद्र यादव, कमलेश यादव, राघव, गुलाम हुसैन, इब्राहिम,आदि लोगों ने कहा कि गोपालपुर स्थित सिअरहवा घाट पर छह वर्ष पहले पुल निर्माण की मंजूरी मिलने व धन स्वीकृति होने के बाद पूर्व सांसद प्रवीण निषाद तथा मेंहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के जरिए भूमि पूजन भी किया गया था। ग्रामीणों को पुल निर्माण की आस जगी थी।
पुल निर्माण के लिए कुछ सामग्री भी आज भी कार्यदायी संस्था ने गिराया है, लेकिन पुल का निर्माण अब तक शुरू नही हो सका।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल का निर्माण होने से संतकबीरनगर से लेकर बस्ती, सिद्धार्थनगर जाने के लिए लोगों का राह आसान हो जाएगा। आज भी लोग लकड़ी के पुल के सहारे आते-जाते हैं। ग्राम प्रधान पवरिहा किरन यादव ने बताया कि छह साल बीतने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं किया गया। जल्द से जल्द पुल निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें