जुमे की नमाज और कोर्ट में सुनवाई के दौरान शुक्रवार को संभल छावनी बना रहा। इस दौरान बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई तो दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि मुख्य मार्ग पर ज्यादातर दुकानें खुली दिखाई दीं। जुमा नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। ऐसे में आशंकित दुकानदार सुबह से अपनी दुकानों पर नहीं पहुंचे। जब जुमे की नमाज अदा हो गई तो कुछ ने दुकानों को खोला।