संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को अधिकारियों ने फोर्स के साथ पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाया। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि एहतियाती तौर पर फोर्स को लगाया गया है। शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ फोर्स को लगाया गया है। पुराना मीटर हटा कर स्मार्ट मीटर लगाया गया है। शहर एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया कि केबल खींचने और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम दीपा सराय में किया जा रहा है।