फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजा में छाया कोहरा, हाईवे पर यातायात प्रभावित, ठिठुरन बढ़ी

विमल शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 07:49 PM IST

सर्दी के मौसम में इस बार बृहस्पतिवार को पहली बार कोहरे ने दस्तक दी। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे समेत ग्रामीण अंचलों तक घना कोहरा छाया जा रहा। जिससे हाइवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सुबह के समय वाहन लाइट जला कर और धीमी रफ्तार में गुजरे। वहीं फिजा में कोहरा छाने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिससे मौसम में ठिठुरन का एहसास किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग नींद से उठे तो गली मोहल्लों में कोहरे की धुंध देखने को मिली। वहीं मुख्य मार्गों जैसे शहर के सीता रोड, गोशाला रोड समेत मुरादाबाद-आगरा हाइवे और बदायूं रोड के अलावा ग्रामीण मार्गों पर घना कोहरा छाया था। जिससे सुबह के समय घना कोहरा होने पर वाहन भी रफ्तार नहीं भर पा रहे थे और लाइट जला कर गुजरे। वहीं मौसम में ठिठुरन बढ़ने से बच्चे सिर से पांव तक गरम कपड़ों में स्कूल पहुंचे। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। वहीं कोहरा छटने से यातायात भी सुचारू हो सका। उधर शहर में अभी तक तहसील और पालिका प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इस सर्दी में सीजन का पहला कोहरा बृहस्पतिवार को छाया। जिससे मुरादाबाद-आगरा हाइवे से लेकर बदायूं रोड और ग्रामीण अंचलों में यातायात प्रभावित रहा। वाहन लाइट जला कर निकले। वहीं पालिका व तहसील की ओर से नहीं जले अलाव।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें