फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खेत मे करंट लगने से युवक की मौत

सहारनपुर के अंबेहटा थाना क्षेत्र के चापरचिडी गांव में शुक्रवार सुबह खेत में गये युवक की एलटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे की तलाश में पहुंची मां को भी करंट लग गया। दरअसल ग्रामीण अंकुर (24) पुत्र सेठपाल शुक्रवार सुबह अपने खेत में गया था। जहां पहले से ही टूटे पड़े एलटी लाइन के तार पर उसका पैर आ गया। जिसकी वजह से अंकुर बेहोश होकर गिर पड़ा। काफी देर बाद अंकुर की मां खेत पहुंची तों उसने अंकुर को उठाने का प्रयास किया। जिस कारण वह भी करंट की चपेट में आ गई। चीख.पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और लकड़ी की मदद से अंकुर की मां को अलग किया और अंकुर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें