सहारनपुर जनपद में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में तीनों जिलों के छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया है। छात्र छात्राओं ने कुलपति कक्ष में बैठकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, धरना जारी रहेगा। सैकड़ों की संख्या में तीनों जिलों से छात्र छात्राएं पहुंचे हैं ।