फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का पीडीए, परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी : भूपेंद्र चौधरी

सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। उनके पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। जनता इसे जान चुकी है। वहीं, सरकार पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा को समाजवादी पार्टी दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने आज तक किसी दलित को पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया। उन्हें केवल दो चीजों की चिंता है। एक अपने परिवार की और मुस्लिम वोट बैंक की। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़कर उनका घोर अपमान किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए बाबा साहेब के नाम वाली संस्थाओं का नाम बदला। उन्होंने केवल अपने परिवार के लोगों को पार्टी के उच्च पदों पर बैठाया है। पहलगाम हमले पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर कठोर कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है। वक्फ कानून पर उन्होंने कहा कि सरकार ने संशोधन किए हैं। वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने वाले लोगों को हटाकर संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। मामला न्यायालय में है जो भी निर्णय होगा सरकार उसी हिसाब से आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें