फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में स्कूली बस नहर में फिसली, पांच बच्चों समेत दो शिक्षिकाएं घायल

सहारनपुर जनपद के नानौता में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई। इसमें पांच बच्चों समेत दो शिक्षिकाएं घायल हुई। दोनों शिक्षिकाओं को जिला अस्पताल में रेफर किया है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नानौता के रेडिएंट पब्लिक स्कूल की बस क्षेत्र के गांव टिकरौल, लंढौरा, फतेहपुर आदि से लगभग 20 बच्चों को लेकर स्कूल में जा रही थी। स्कूली बस बच्चों को लेकर गांव खुडाना नहर पर पहुंची तो एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास पर नहर में उतर गई। चालक दर्शन कुमार ने ब्रेक लगाने पर बस नहर व पटरी के बीच लटक गई। बस नहर में उतरने से उसमें सवार बच्चों व शिक्षिकाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में विद्यालय के पांच इशिका, कुमुद, ऐना, अन्वेशा निवासी गांव टिकरौल, नन्दनी निवासी लंढौरा सहित शिक्षिका सुनीता व पूनम निवासी ग्राम फतेहपुर घायल हुई, जिन्हें सीएचसी नानौता पर उपचार के लिए लाया गया। एक शिक्षिका को हाथ में फ्रेक्चर के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों उपचार कर छुट्टी कर दी गई। -----

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें