सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद (25) दो दिन से लापता है। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमने अमजद को मार दिया है। उसे मल्हीपुर रोड से टपरी जाने वाले मार्ग पर ढमोला नदी में फेंक दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पहुंची। अमजद की तलाश ढमोला नदी में चल रही है लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है।