फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मदरसे में छात्र को पीटा, आरोपी दोनों शिक्षक गिरफ्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह मदरसे में एक छात्र की पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों जुनैद निवासी खानपुर गुर्जर व शोयब निवासी धलापड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ समय पूर्व की है, लेकिन हाल ही में वीडियो सामने आने के बाद मामला प्रकाश में आया। वायरल वीडियो में शिक्षक लगभग 12 वर्षीय छात्र को डंडे से पीटते दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसे पकड़कर खड़ा किए हुए है। दर्द से तड़फते हुए छात्र की चीख-पुकार के बावजूद दोनों की निर्ममता जारी रहती है, जो देखने वालों को विचलित कर रही है। इस मामले में कारी साजिद हसन निवासी गांव खानपुर गुर्जर ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि यह घटना मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित मदरसा दारूल उलूम जकरिया की पाई गई है। दोनो आरोपी शिक्षकों गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें