सहारनपुर के नागल क्षेत्र के साधारणसिर चौराहे पर स्कूटी स्टार्ट करते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में स्कूटी को पानी से भरे गड्ढे में डालकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।