सहारनपुर जनपद के अंबेहटा कस्बे में मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो के बच्चे मोहल्ला में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इकट्ठा हुए। जहां से प्रधानाचार्य संदीप पवांर ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चे कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर गुजरे तथा शिक्षा प्रेरक नारे लगाते हुए शिक्षा की अलख जगाई। शिक्षकों ने डोर टू डोर सम्पर्क किया।