अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारम्भ शंखध्वनि एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। अध्यक्षता योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण द्वारा की गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने सभी जनपदवासियों से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।