उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 29 केंद्रों पर हुई। सभी केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। गेट पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और रेटिना चेक करने के बाद प्रवेश दिया गया। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने परीक्षा शुरू होने से पहले कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया।