पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से हिंडन उफान पर पहुंच गई है। सहारनपुर में गुरुवार शाम पानी आने के कारण शुक्रवार की सुबह हिंडन नदी का पानी भगवानपुर चंदेना कोली मार्ग पर दो से तीन फुट सड़क मार्ग के ऊपर से बह रहा। हिंडन का पानी भगवानपुर में बने पुल से चंदेना कोली की ओर करीब तीन किमी तक किसानों की फसलों में घुस गया है। जिसके चलते किसानों को फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही है। दूसरी और हिंडन नदी का पानी ओवरफ्लों होने के कारण दोनो गांव का संपर्क भी कट गया है। किसान कान सिंह, प्रमोद, जसबीर आदि ने बताया कि हिडन नदी का पानी खेतो में घुस गया है वहीं सडक मार्ग के ऊपर से होकर तेजी से बहने के कारण खेतो से पशुओ का चारा लाने की मुसीबत बन गई है।