फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैट्री फटी, चालक झुलसा; ई-रिक्शा व घरेलू सामान जला

सहारनपुर जिले के अंबहेटा कस्बे के मोहल्ला कोटला नई बस्ती में शनिवार सुबह चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैट्री फटने से आग लग गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक झुलस गया, जबकि ई-रिक्शा और कुछ घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासी अजीम कई वर्षों से ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार सुबह करीब छह बजे उसका ई-रिक्शा घर पर चार्जिंग पर लगा हुआ था, तभी अचानक बैट्री तेज धमाके के साथ फट गई और ई-रिक्शा में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में ई-रिक्शा चालक अजीम भी झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार अजीम रोज रात काम से लौटने के बाद ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगा देता था, जिसकी बैट्री चार्ज होने में करीब छह घंटे का समय लेती है। इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें