सहारनपुर में शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। आंदोलनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।