फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मुजफ्फरनगर हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Jul 2025 11:56 AM IST

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में शिवरात्रि पर्व पर शहर मे वाहनों के प्रतिबंध के बाद कांवड़ यात्रा मार्ग खुलने की सूचना पर मुजफ्फरनगर हाईवे पर वाहनों का पांच किमी लंबा जाम लगा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बुधवार को कांवड़ यात्रा समाप्त होने ओर कांवड़ यात्रा मार्ग खुलने की सूचना पर बाहर से आने वाले वाहनों का देर रात से ही मुजफ्फरनगर हाईवे पर जमावड़ा लग गया था। वाहनों की लाइन कस्बे के महाराजा अग्रसेन से लेकर कोलकी कला टोल प्लाजा से भी आगे तक लगी रही। इसी तरह देहरादून रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बृहस्पतिवार सुबह भीड़ और अधिक बढ़ गई। पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर लगे बैरिकेड आदि हटवाकर जाम को खुलवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें