महाशिवरात्रि का एक दिन शेष रहने पर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले डाक कावड़िये अटूट श्रद्धा के साथ लगातार दौड़ कर अपने गत्वयों की ओर बढ़ रहे हैं। कावड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस ड्रोन कैमरा के साथ उतरी। महाशिवरात्रि पर अपने आराध्य देव को गंगा जल से जलाभिषेक कराने को शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल के साथ डाक कावड़ लेकर अटूट श्रद्धा विश्वास के साथ दौड़ रहे हैं। हरिद्वार से चलकर डाक कावड़ियों की टोली एक दूसरे के साथ दौड़ कर एक दूसरे को गंगा जल देकर टोली के युवा तेजी के साथ दौड़ रहे है। कावड़ यात्रा मार्ग पर मंगलवार सुबह से ही डाक कावड़ियों की भारी भीड़ आ रही है। हर डाक कावड़ की टोली एक दूसरे से आगे निकल कर समय से पहुंचने के लिए अपने गत्वय की ओर बढ़ रही है। डाक कावड़ की टोलिया 12,24,36घटे के बनाये गए लक्ष्य के साथ दौड़ कर अपने लक्ष्य को समय से प्राप्त कर हाशिवरात्रि पर अपने आराध्य देव शिव शंकर को जलाभिषेक कर आशीर्वाद लेंगे। वहीं डाक कावड़ की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरा के साथ कावड़ यात्रा मार्ग भगवानपुर रोड कस्बे के महाराजा अग्रसेन चौक ज्योतिबाफुले तिराहे पर तीसरी नजर से खास निगरानी की जा रही है।