हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या कांवड़ मार्गों पर बढ़ती जा रही है। सहारनपुर जनपद में कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह लगे शिविरों में श्रद्धालु ठंडा आम का जूस तथा नाश्ते, खाने से लेकर आराम तक की व्यवस्था कर रहे हैं। कांवड़ियों के लिए नाश्ते में दूध, घेवर, जलेबी व ठंडी चाट आदि व्यवस्था है तो दोपहर व शाम के भोजन में सब्जी-पूरी, कढी चावल समेत अन्य व्यंजन बन रहे हैं। हरिद्वार से बोल बम के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की तरफ तेजी से बढ़ते जा रहे कांवड़ियों में जोश देखने को मिल रहा है, जो भगवान भोलेनाथ की भक्ति में तेजी से शिवालयों की तरफ कदम बढ़ा रहे है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवडिय़ों की सेवा के लिए रास्तों में लगे कांवड़ शिविरों में भरपूर व्यवस्था है। जहां कांवडिय़ों के लिए सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर व शाम के खाने में व्यंजनों व्यवस्था है और श्रद्धालु दिन रात कांवडिय़ों की सेवा में जुटे हुए है। भोलेनाथ की भक्ति में पैदल शिवालयों की तरफ बढ़ रहे कांवडिय़ों पर आज मंगलवार को मौसम मेहरबान हुआ। मंगलवार को ठंडी हवा और बादल छाये रहने से कांवड़ियों को जंहा गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं मौसम मेहरबान होने के चलते कांवड़िये तेजी से अपने गंतव्य की तरफ बढ़ते गए। भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे कांवड़ मार्ग कांवड़ मार्गों पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जो बोल बम के साथ भोलेनाथ के जयकारे लगाकर शिवालयों की तरफ चले जा रहे है। जिससे कांवड़ मार्ग भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजने लगे हैं। आसपास के गांव से ग्रामीणों की भीड़ कांवड़ियों को देखने पहुंच रही है आसपास के गांव की भीड़ कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीण भी जगह-जगह भोले के भक्तों का स्वागत करने से पीछे नहीं हट रहे। जिसके चलते कांवड़ियों को देखने के लिए गांवों के बाहर मार्ग पर ग्रामीणों की दिनभर भीड़ उमड़ी रहती है। जिसमें देवबंद-नानौता- गंगोह हाईवे पर स्थित भायला, महेशपुर, बड़गांव, झबीरन, दल्हेड़ी, कातला आदि गांव के बाहर कावंड मार्गो पर दिनभर लोग जमे रहे।