सहारनपुर के पुवारका स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में हस्तशिल्पी मेला प्रारंभ हो गया है। राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में मंडल के तीनों जिलों से हस्तशिल्प वस्तुओं के करीब 80 स्टाल लगाए गए हैं। मेले का उद्देश्य हस्त शिल्प वस्तुओं के बारे में लोगों को जानकारी मुहैया कराना है। कमिश्नर सहित कई जन प्रतिनिधि मेले में पहुंचे हैं। छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य एवं नाटिकाओं जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महाराज सिंह कॉलेज की तरफ से नव दुर्गा प्राकट्य, एआईआईएमटी की तरफ से शिव तांडव, ग्रुप डांस, श्री राम नृत्य नाटिका , भांगरा नृत्य, एवं गायन कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।