फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर के बालाजी धाम में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पाया बालाजी का आशीर्वाद

डिंपल सिरोही Updated Tue, 07 Jan 2025 04:46 PM IST

सहारनपुर के गंगोह में श्री बालाजी धाम में वर्ष के पहले मंगलवार को परंपरागत रूप से आशीर्वाद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के भजन कीर्तन और जयकारों के बीच महंत सुशील शर्मा और नकुड विधायक मनोज चौधरी ने बाबा की दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विधायक सहित श्रद्धालुओं ने महंत सुशील शर्मा के माध्यम से बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में लगे रहे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। आयोजक संस्था श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के सेवादार व्यवस्था में जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें