फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारत बंद को लेकर सहारनपुर में घंटाघर पर लगाया जाम, नियंत्रण से बाहर हुई भीड़

डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 Aug 2024 01:34 PM IST

अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद का आह्वान किया है। आज बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित अन्य संगठन कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी का कार्यक्रम बसपा कार्यालय से चलकर घंटाघर को होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचने का था, लेकिन घंटाघर पहुंचने के बाद भीड़ बसपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो गई। जिला अध्यक्ष दशपुर प्रसाद और मंडल अध्यक्ष नरेश गौतम बार-बार भीड़ से कलेक्ट्रेट चलने के लिए कहते रहे, लेकिन भीड़ नहीं मानी यही वजह रही की काफी देर तक घंटाघर पर जाम और धरना प्रदर्शन होता रहा। उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें