गंगोह क्षेत्र में विलुप्त हो चुकी सिंधली नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम संगीता राघव ने राजस्व टीम के साथ आलमपुर और सुखेड़ी गांवों में नदी की भूमि का चिन्हांकन कराया। यह नदी पहले गंगोह ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों से होकर बहती थी, लेकिन अब इस पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। मंगलवार से मनरेगा के तहत खोदाई कार्य शुरू किया जाएगा। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों से स्वयं कब्जा हटाने की अपील की है, साथ ही दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस अभियान में बीडीओ अमित नारंग, कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।