सहारनपुर के कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट पीके पांडेय ने नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आचार संहिता के अनुपालन के साथ प्रत्याशियों के चुनावी समस्या पर चर्चा की गई।