सहारनपुर के एक गांव लुकदड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला जमीन विवाद का था जिसे लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया।