फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान को मनाएंगे अखिलेश यादव?

Sat, 21 May 2022 05:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान करीब 27 महीने बाद शुक्रवार को जेल से बाहर आए और रामपुर में अपने घर पहुंचे। शुक्रवार सुबह 8 बजे जेल से बाहर आए आजम खान को उनके दोनों बेटों अब्दुल्ला और अदीब ने रिसीव किया। इस दौरान उनके साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान के जेल से बाहर आते ही उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें हौसला बंधाया। हालांकि, इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सपा के दूसरे बड़े नेता इस दौरान नदारद रहे। आजम खान 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें