मोहम्मदगंज में हुए मारपीट के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहम्मदगंज गांव निवासी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 17 जुलाई की शाम करीब आठ बजे उसकी पत्नी कंचन और अनमोल के बीच विवाद हो रहा था। वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोप है कि रंजीत, सोनू और मोनू ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में सुभाष और मुलायम सिंह (31) घायल हो गए थे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मुलायम सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे है।।मुलायम सिंह की मौत से गांव में शोक की लहर है। इस मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा।हुआ है।