फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के राम रहीम पुल से कूदा युवक, रोडवेज बस की छत पर गिरा

रामपुर के सिविल लाइंस स्थित राम रहीम पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक हाईवे से गुजरती रोडवेज बस की छत पर जा गिरा। अचानक हुई धमाके की आवाज पर चालक ने बस को रोक लिया और फिर यात्री भी उतर आए। पुलिस की मदद से लोगों ने बस की छत पर पड़े युवक को नीचे उतारा और फिर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे प्रेम संबंध में नाकाम होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें