फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को सड़क पर उतरे छात्र, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Vimal Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 09:06 PM IST

मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में शनिवार को छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि भवनों के नक्शे और अन्य प्रशासनिक विवादों की सजा विद्यार्थियों को नहीं मिलनी चाहिए। सरकार यदि चाहे तो यूनिवर्सिटी को अपने अधीन लेकर उसका संचालन करे, लेकिन हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए। जौहर यूनिवर्सिटी को आरडीए की ओर से ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया है। इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। आरडीए के नोटिस के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें