फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय में तीसरे दिन भी धरना रहा जारी, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

Vimal Sharma Updated Mon, 20 Jul 2026 08:51 PM IST

जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने धरना देकर प्रशासन के फैसले का विरोध किया। धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की पत्नी तंजीम फात्मा, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा सहित कई सपा नेता भी पहुंचे। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि ध्वस्तीकरण का आदेश वापस होने तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। इस बीच जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें