रामपुर कोर्ट ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में सोमवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए कस्टडी में ले लिया। सुनवाई के दौरान वादी भाजपा विधायक आकाश सक्सेना भी अदालत में मौजूद रहे। कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दूसरी ओर भाजपा और सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर के बाहर जुटे हुए हैं।