रामपुर जिले के दढ़ियाल निवासी आकाश ने पलक झपकते ही मोटरसाइकिल उठा ली। मोहल्ला फत्तावाला निवासी आकाश ने बताया कि उसने मोबाइल पर वीडियो देखी थी। तभी से मन बना लिया कि मुझे भी बाइक अपने कंधे पर उठानी है । आकाश ने बताया कि वह पिछले तीन माह से बाइक को कंधे पर उठाने का अभ्यास कर रहे थे।