जयतोली रोड स्थित चंद्रखरताल महाराज की समाधि स्थल पर बुधवार को आयोजित वार्षिक सम्मेलन में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से पहुंचे करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर माथा टेककर प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सम्मेलन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए अनुशासित ढंग से समाधि पर प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ।