रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के दरोगा के बेटे की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डंडों से बेरहमी से युवक की पिटाई की जा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दरोगा के घायल बेटे का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।